Type Here to Get Search Results !

संजीवनी समाज कल्याण फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक । AVP NEWS 24




गुड़गांव में सेक्टर नंबर 9 में संजीवनी समाज कल्याण फाउंडेशन द्वारा आयोजित जागरूकता अभियान में क्षेत्रीय महिलाओं को किया गया जागरूक और कई लोगों को नई जिम्मेदारी भी दी गई जहां पर लगभग सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। वहीं पर उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं उत्तम स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। वहीं पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डाॅ अब्दुल गफ्फार के द्वारा लोगों को अपनी अपनी विशेष जिम्मेदारी दी गई. वहीं पर संस्था की संस्थापक अध्यक्षा डाॅ चाँदनी दुबे ने उपस्थित महिलाओं को अपनी सुरक्षा एव स्वस्थ्य रहने के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं में कुछ करने की अलग ऊर्जा होती है और आप सभी सुदृढ़ होकर अपनी सुरक्षा के साथ साथ अपने आसपास के महिलाओं को भी सुरक्षित होने की जानकारी दे और हमारी संस्था के द्वारा जो भी सहयोग होगा हम सभी मिलकर उसके लिए आप सभी के सेवा में तात्पर्य रहेंगे।

विशेष संवाददाता - जय प्रकाश तिवारी

हमारे WhatsApp News ग्रुप से जुड़ें और पाएं ताज़ा ख़बरें सबसे पहले !
Join Now +