Type Here to Get Search Results !

पत्नी की हत्या कर फरार अभियुक्त पति को पुलिस ने 5 दिन के अन्दर अवैध असलहा के साथ किया गिरफ्तार

सिंगरामऊ(जौनपुर)। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों  की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), शैलेंद्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर, अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मय हमराहियान द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम करनपुर में अपनी पत्नी की हत्या कर फरार अभि0 महेन्द्र पाल पुत्र अहिबरन पाल निवासी करनपुर थाना सिंगरामऊ जौनपुर को करनपुर मोड खजुरन से अभि0 महेन्द्र पाल उपरोक्त के कब्जे से 01 नाजायज असलहा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। 



गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

1.थानाध्यक्ष कमलेश कुमार थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
2.हे0का0 संदीप कुमार यादव,  का0 राजेन्द्र शुक्ला, का0 सोमेश्वर सिंह थाना सिंगरामऊ जौनपुर।

हमारे WhatsApp News ग्रुप से जुड़ें और पाएं ताज़ा ख़बरें सबसे पहले !
Join Now +