Type Here to Get Search Results !

युवक की पुरानी रंजिश के चलते की हत्या। avpnews24



Raipur : बता दे कि राजधानी में युवक के हत्या आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश में आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। टिकरापारा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। आपको बता दे कि बंगाल का रहने वाला कंचन मल (29 वर्ष) रायपुर में अपने माता-पिता के साथ रहता था। उसके पिता फूलों का व्यवसाय करते थे। 3 जुलाई को रात 12 बजे के करीब टिकरापारा थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास नंदी चौक में बैठे कंचन का विवाद पड़ोस में रहने वाले दीपक नामदेवे 22 वर्ष से हुआ था। किसी धारदार चीज से दीपक नामदेवे ने कंचन पर वार कर भाग गया। घायल कंचन को तत्काल एमएमआई अस्पताल ले जाया गया। ईलाज के दौरान अधिक खून बह जाने से कंचन की मौत हो गई।

#avpnews24