Type Here to Get Search Results !

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने जौनपुर जनपदीय कार्यकारिणी को की भंग । avpnews24


लखनऊ : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रविवार को सुबह जौनपुर की जनपदीय कार्यकारिणी को भंग कर दी। इसको लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

आपको बता दे जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल ने अभी दो दिन पहले ही जिले की कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की घोषणा की थी।

जिसमें 24 सदस्य कार्यकारिणी और कुछ पदाधिकारियों का नाम शामिल था। समाजवादी आपको बता दे कि पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार - इस कार्यकारिणी में पदाधिकारियों के चयन को लेकर कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाराज थे। जब इस मामले की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तक पहुंची तो उसी को लेकर इस तरह की कार्रवाई की गई है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल ने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी भंग किए जाने की पुष्टि तो की है , डॉ अवधनाथ पाल ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों का जो निर्देश मिलेगा उसी के अनुसार काम किया जाएगा।