Type Here to Get Search Results !

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो डालने वाले आरोपी गिरफ्तार । Jaunpur News

image

खे
तासराय । पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक  राजेश यादव थाना खेतासराय मय पुलिस टीम द्वारा थाना खेतासराय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-168/2023 धारा-354,354घ, 504, 506 भा0द0वि0 व 67ए आईटी एक्ट में नामजद आरोपी निखिल कुमार राजभर पुत्र अशोक कुमार राजभर निवासी जमदानीपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को आजाद नहर पुलिया से हिरासत पुलिस में लिया गया। थाना स्थानीय पर लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण

1. श्री राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना खेतासराय                जनपद जौनपुर

2.हे0 कां0 सुमित कुमार कां0 संदीप कुमार सिंह का0               अखिलेश यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।