Type Here to Get Search Results !

UP NEWS : 25 हजार रुपए का इनामिया घोषित अन्तर्राज्यीय शातिर पशु तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

imgavp

जफराबाद (जौनपुर)। अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक जफराबाद जौनपुर के कुशल नेतृत्व में जनपद स्तर पर पशु तस्करों,लुटेरों,पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 17.08.2023 को जफराबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर लम्बे समय से फरार चल रहे शातिर पशु तस्कर अकबर खलीफा पुत्र सन्नु खलीफा निवासी चैनपुर वार्ड नं0- 8 थाना चैनपुर  जनपद कैमूर (बिहार) सम्बन्धित मु0अ0सं0- 71/2023 धारा 429 भादवि व धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना जफराबाद जौनपुर को मुखबीर खास की सूचना पर आज बेलाव घाट से गिरफ्तार किया गया।