Type Here to Get Search Results !

UP NEWS : प्रेमी को छोड़कर 7 महीने बाद घर आई महिला , पति ने अपनाने से किया इनकार

जौनपुर । जनपद के जलालपुर क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला को डेढ़ वर्ष पहले गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गया तो महिला ने अपने पति और दो पुत्रियों को छोड़कर प्रेमी संग सूरत चली गई थी।

बता दे कि रविवार को अचानक 7 महीने बाद प्रेमी को छोड़कर महिला घर वापस आई तो पति ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया है। हालांकि सुलह समझौता करने का प्रयास किया जा रहा है। गांव निवासी युवक की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। उसे दो पुत्रियां भी हैं, युवक दिल्ली में बैग की सिलाई का काम करता है। 

महिला ने 7 महीने पहले वह अपने दोनों पुत्रियों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। दोनों सूरत (गुजरात) में रहने लगे। 

बता दे कि एक तरफ पति उसे घर में रखने व अपनाने से इनकार कर रहा है तो दूसरी तरफ बेटियां मां के साथ रहने के लिए पिता पर दबाव बना रही हैं। महिला के मायके के लोग भी पहुंच कर सुलह कराने के प्रयास में लगे हैं।

image
चित्र - सांकेतिक 









हमारे WhatsApp News ग्रुप से जुड़ें और पाएं ताज़ा ख़बरें सबसे पहले !
Join Now +