Type Here to Get Search Results !

देशभर में भक्तो ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मथुरा और वृन्दावन सामने आए मनमोहक दृश्य


AVP NEWS 24 : पूरे देशभर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई, खास करके इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में विशेष तैयारी की गई है। कहीं प्रसाद बंटा तो कहीं बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण - राधा बनकर दिखाई श्रद्धा। स्कूलों में भी झांकियां सजाई गईं। लोगों ने अपने नन्हें मुन्ने बच्चों को कान्हा के रूप में सजाया जो आकर्षण का केंद्र रहे। कान्हा के रूप में सजे बच्चे बरबस ही सबका मन मोह मोह रहे थे। 



जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार को शहर के विभिन्न मंदिरों पर भगवान कृष्ण के प्रगटोत्सव का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। वही फल , पंचमेवा, मिठाई, 56 प्रकार के पकवानों का भोग भी लगाया गया। भक्तो ने जन्माष्टमी पर विधि पूर्वक पूजन किया।

कन्हैया लाल के दर्शन के लिए देश के सभी कृष्ण मंदिरों में लाखों कृष्ण भक्तों की भीड़ लगी रही। भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा के प्रमुख मंदिरों में हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी। जहां भक्त कृष्ण की भक्ति में खुद को भूलकर गोपाल के हो गए।

इस खास मौके पर मथुरा और वृन्दावन को दुल्हन की तरह सजाया गया था, जो काफी भव्य लग रहा था। कन्हैया लाल के जन्मोत्सव पर वृन्दावन की सड़कें खचाखच भरी रहीं। इसके अलावा मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान के गर्भगृह को जेल की तरह सजाया गया था।