Type Here to Get Search Results !

Crime News : प्रेमी के कहने पर किशोरी ने मां को चाय में पिलाया जहर , किशोरी और उसका प्रेमी गिरफ्तार


रायबरेली। जिले की डीह थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसकी नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को जहर देने के आरोप में गिरफ्तार किया।

रविवार को पुलिस ने यह जानकारी देते हए बताया कि डीह थाना क्षेत्र के पूरे दीना मजरे गोंदवारा गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने अपनी मां को चाय में जहर मिलाकर दे दिया। महिला की हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराई गया है।


पुलिस में दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार गोंदवारा गांव निवासी संगीता को बृहस्पतिवार की शाम उसकी 16 वर्षीय बेटी ने चायमें जहर मिला करदे दिया, इसके बाद महिला की हालत बिगड़नई। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना उसके पति माईदीन को दी गयी और जबवह शहर से घर पहुंचा तो महिला को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।


महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बेटी का गांव के ही हिमांशु यादव (18) से प्रेम प्रसंग चल रहा है और हिमांशु ने ही बेटी को पहले बहला फुसलाकर जहर दिलवा दिया। संगीता ने कहा है कि उसे और उसके परिवार को जान का खतरा है। डीह थाने की पुलिस ने महिला की बेटी और उसके प्रेमी को पकड़ लिया है। डीह थाना के प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने रविवार को बताया कि संगीता की तहरीर के आधार पर नाबालिग किशोरी और उसके प्रेमी हिमांशु के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 328 (जहर देकर मारने की कोशिश) प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।


हमारे WhatsApp News ग्रुप से जुड़ें और पाएं ताज़ा ख़बरें सबसे पहले !
Join Now +