Type Here to Get Search Results !

जौनपुर न्यूज़ : सर्वजन हित पार्टी ने डॉ. अतुल कुमार दुबे को बनाया लोकसभा प्रत्याशी

image
  • रिपोर्ट - अमित कुमार पाण्डेय
महराजगंज (जौनपुर) । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा अपनी राजनीतिक पार्टी सर्वजन हित पार्टी के द्वारा ढेमा निवासी डॉ. अतुल कुमार दुबे को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 का प्रत्याशी घोषित किया जिसकी जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम नारायण चौबे ने दी। उन्होंने बताया कि पहली सूची पार्टी द्वारा जारी की गई है। जिसमें कुल 9 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। संगठन के प्रति डॉ. अतुल कुमार दुबे की निष्ठा और लोकप्रियता को देखते हुए जौनपुर संसदीय क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया गया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के.सी. पाण्डेय पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से दुबे जी को प्रत्याशी बनाए जाने की शुभकामना देते हुए विजई भव का आशीर्वाद दिया। वहीं वार्ता के दौरान दुबे जी ने बताया कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी मिली है। उसका निर्वहन करते हुए हमारी पार्टी का जो मूल उद्देश्य है। सर्वजन हित सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखते हुए उनके सुख-दुख में हमेशा डटकर मुकाबला करने और उनके साथ खड़ा होने का वादा करते हुए जनता से अपना अमूल्य मत देकर विजई बनाने की मांग की। वही संगठन के जिला, ब्लॉक तथा न्याय पंचायत स्तर के पदाधिकारीयों और सदस्यों ने प्रत्याशी बनाए जाने की बधाई दी