Type Here to Get Search Results !

Ram Mandir Updates : पूर्व कप्तान Ms Dhoni को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता, जानें क्या बोले धोनी

फोटो - निमंत्रण पत्र लेते Ms Dhoni

UP News (Ram Mandir Updates) : बता दे कि जहां दुनिया से 22 जनवरी को लाखों भक्त आयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में समल्लित हो रहे है। वही भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या आमंत्रित किये गए है। 

आप जानते है कि महेंद्र सिंह धोनी, एक पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और सुपरस्टार हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को अनगिनत महत्वपूर्ण जीत दिलाई हैं और विश्व कप 2007 और 2011 के जीतने वाले कप्तान रहे हैं। धोनी को उनके शानदार कप्तानी, कूल हेडिंग, और फिनिशिंग बैटिंग के लिए जाना जाता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के झारखंड प्रांत सह कार्यवाह धनंजय कुमार और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के आवास पर जाकर उन्हें निमंत्रण पत्र दिया। महेंद्र सिंह धोनी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के केंद्रबिंदु हैं। जिसे उन्होंने गर्वपूर्वक स्वीकार किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले इस समारोह का हिस्सा बनेंगे।

हमारे WhatsApp News ग्रुप से जुड़ें और पाएं ताज़ा ख़बरें सबसे पहले !
Join Now +