Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में, बीआरपी कॉलेज के मैदान में चल रही थी सभा


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बीआरपी कॉलेज के मैदान में एक सभा चल रही थी जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अशोक सिंह लोगों को संबोधित कर रहे थे। लाइन बाजार थाने की पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस संबंध में श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के दबाव में पुलिस हमें गिरफ्तार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती है कि मैं जौनपुर लोकसभा सदर से चुनाव लड़ूं। अशोक सिंह के हिरासत में लिए जाने के बाद एक बार फिर जौनपुर की राजनीति गर्म हो गई है।


हमारे WhatsApp News ग्रुप से जुड़ें और पाएं ताज़ा ख़बरें सबसे पहले !
Join Now +