Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS: अश्वनी कुमार दुबे बने महराजगंज के नए थानाध्यक्ष - avpnews24

महराजगंज के नए थानाध्यक्ष : अश्वनी कुमार दुबे

महराजगंज। जौनपुर जिले में पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक ने कई थाना अध्यक्षों के स्थानांतरण की घोषणा की है। इसके तहत, थाना महराजगंज के थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह को थाना खुटहन में स्थानांतरित किया गया है, और उनकी जगह अश्वनी कुमार दुबे को महराजगंज का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसी क्रम में जयप्रकाश यादव प्रभारी निरीक्षक जाफराबाद, तेज बहादुर सिंह तिवारी निरीक्षक बक्सा, सत्य प्रकाश सिंह प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर, मनोज कुमार सिंह थाना अध्यक्ष जलालपुर, त्रिवेणी सिंह थाना अध्यक्ष चंदवक, अरविंद सिंह थाना अध्यक्ष सरपतहा, कश्यप कुमार सिंह थाना अध्यक्ष बरसठी बनाये गए है। वही थानाध्यक्ष चंदवक चंदन राय लाइन हाजिर कर दिए गए है।

WhatsApp चैनल से जुड़ें और पाएं ताज़ा खबरें सबसे पहले!
Join करें
HomeTrendingVideosStoriesJoin Now