Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: सीएम से मिल प्रमुख मांडवी सिंह ने रखी विकास की मांग


महराजगंज (जौनपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह व भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने समस्याओं के निराकरण की रखी मांग। 
महराजगंज विकासखंड कार्यालय के जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण, महराजगंज में एक राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण, तंबुरा नाले पर पूरा बलई में आवागमन हेतु एक पुल के निर्माण की मांग ब्लाक प्रमुख मांडवी सिंह ने सीएम के समक्ष रखी। जिस पर मुख्यमंत्री ने उक्त सभी मांगों के संदर्भ में त्वरित कार्रवाई करते हुए विभागीय रिपोर्ट तलब किया। सभी कार्यों के जल्द पूर्ण होने का आश्वासन भी दिया। इस संदर्भ में ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा विकासखंड की किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए आप सीधे हमसे संपर्क कर सकते हैं। सभी समस्याओं का उचित निराकरण करने का आश्वासन भी मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया।
हमारे  WhatsApp News ग्रुप से जुड़ें और पाएं ताज़ा ख़बरें सबसे पहले !
Join Now +