![जौनपुर व मछलीशहर में सपा प्रत्याशी का जलवा बरकरार, जानिये कितने वोट से चल रहे आगे](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiMAXeIxjAcO1zKNTfAzOkBEH_EXMCCpr1zoCpnKpRdRJst_c8d_ssizXXiZEMX5pjAhYFOTu81A6kJiqvjkx38FIcef4K_SYo-Bspoy8vWsVhoLmpUpVAOcrUqyjQLDFbsfMROVnFwAgCsOv-hjMv5q7jRLkvVw0mPTym8cL7xfnTuhnjxXkudisyi54sw/s16000-rw/IMG_20240604_121517_copy_1200x700.jpg)
जौनपुर। जौनपुर व मछलीशहर में सपा की साइकिल लगातार आगे चल रही है। जौनपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह 4532 वोट से पीछे चल रहे हैं।
वहीं सपा से बाबू सिंह कुशवाहा आगे चल रहे हैं। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को अभी तक 59053 वोट मिले हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा को 63585 वोट मिले हैं। इसी क्रम में मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी प्रिया सरोज 21271 वोट से आगे चल रही हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बीपी सरोज उनसे पीछे हैं। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को अभी तक 96375 वोट मिले हैं। वहीं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी प्रिया सरोज को 117646 वोट मिले हैं। जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा सीटों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों का जलवा बरकरार है। वे लगातार अपनी बढ़त बनाये हुए है।