Type Here to Get Search Results !

Jaunpur: उपचुनाव में उषा देवी बनी निर्विरोध प्रधान, गांव में खुशी का माहौल


जौनपुर। जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड के बीरमपुर गांव में होने वाले उपचुनाव में उषा देवी पत्नी स्वर्गीय नरसिंह मौर्य निर्विरोध प्रधान चुनी गई। उषा देवी के निर्विरोध चुने जाने से ग्रामवासियों में उत्साह है।

आपको बताते चले कि बुधवार की शाम स्थानीय ब्लॉक परिसर में रिटर्निंग ऑफिसर भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय कमलजीत सिंह, ए आर ओ फूल चंद कन्नौजिया, और खंड विकास अधिकारी मुफ्तीगंज अस्मिता सेन ने संयुक्त रूप से उषा देवी को निर्विरोध प्रधान चुने जाने की घोषणा की और उन्हें जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया। वही प्रमाण पत्र प्राप्त होते ही उषा देवी के स्वजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। ज्ञात हो कि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान उषा देवी के पति, स्व. नरसिंह मौर्य, की दिसंबर 2023 में मृत्यु हो जाने के कारण यह पद रिक्त था। उषा देवी ने गांव के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई है, जिससे ग्रामीणों में एक नई उम्मीद जागी है।


हमारे WhatsApp News ग्रुप से जुड़ें और पाएं ताज़ा ख़बरें सबसे पहले !
Join Now +