Type Here to Get Search Results !

UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का 'मानसून ऑफ़र: 100 लाओ, सरकार बनाओ' से यूपी की राजनीति में मची हलचल


लखनऊ। सपा प्रमुख व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा में राजनीतिक चर्चाओं के बीच गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' और फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'मानसून ऑफ़र: 100 लाओ, सरकार बनाओ', जिसके बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई हलचल मच गई है।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में यदि कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है, तो समाजवादी पार्टी (सपा) उसे मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन दे सकती है। इस संदर्भ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम सामने आ रहा है। इन चर्चाओं के बीच, दिल्ली से लखनऊ लौटने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर कटाक्ष भी किया है। अखिलेश ने कहा, लौट के बुद्धू घर को आए।

बताते चले कि, केशव प्रसाद मौर्य ने भी बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर 'X' यानी कि ट्विटर के माध्यम से हमला बोलते हुए उन्हें 'सपा बहादुर' की संज्ञा दी। केशव ने कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र दोनों ही जगह भाजपा की मजबूत सरकार है और 2017 की तरह 2027 में भी भाजपा यूपी में सरकार बनाएगी। उन्होंने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को धोखा करार दिया था।


WhatsApp चैनल से जुड़ें और पाएं ताज़ा खबरें सबसे पहले!
Join करें
HomeTrendingVideosStoriesJoin Now