Type Here to Get Search Results !

यशकांत शुक्ला के आकस्मिक निधन से शोक की लहर, पूर्व विधायक के करीबी माने जाते थे

Avpnews24

बदलापुर (जौनपुर)। तहसील छेत्र के ग्राम सभा दाउदपुर निवासी यशकांत शुक्ला का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया जिसकी जानकारी फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। यशकांत शुक्ल पूर्व विधायक बाबा दुबे के काफी नजदीकी माने जाते रहे हैं। यशकांत शुक्ला बेहद सरल व मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे शनिवार को उन्हें कुछ दर्द हुआ जिसका उपचार कराने गए। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। रविवार को उनका आकस्मिक निधन वाराणसी में उपचार के दौरान हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। घटना से लोग बेहद आश्चर्य में हैं।

हमारे  WhatsApp News ग्रुप से जुड़ें और पाएं ताज़ा ख़बरें सबसे पहले !
Join Now +