Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : विभिन्न हादसों में जान गवाने वालो को मिला अनुदान


जौनपुर। आज खेल एवम युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गए परिवारो के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया, और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के रु. 5,००,०००/ (रु. पांच लाख) की सहायता राशि का स्वीकृत प्रमाण पत्र प्रदान किया।

खेल मंत्री ने ग्राम पोरईकला के निवासी रोहित पुत्र स्व. सियाराम का विगत दिनों सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनायें प्रकट किया एवं उनकी माता मीना देवी को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत रु. 5,00,000/- (रु. पाँच लाख) की सहायता का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसी क्रम मे विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत खेतासराय के वार्ड संख्या 3 के निवासी दिलीप कुमार पुत्र स्व. गोरखनाथ का विगत दिनों सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनायें प्रकट किए एवं उनकी धर्मपत्नी संगीता देवी को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत रु. 5,00,000/- (रु. पाँच लाख) की सहायता का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया।वही क्रम में आगे विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत खेतासराय के वार्ड संख्या 3 के निवासी सनोज कुमार पुत्र लालचंद्र का विगत दिनों सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनायें प्रकट किया एवं उनकी धर्मपत्नी कुसुम देवी को रु. 5,00,000/- (रु. पाँच लाख) की सहायता का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया।

हमारे  WhatsApp News ग्रुप से जुड़ें और पाएं ताज़ा ख़बरें सबसे पहले !
Join Now +