Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : एस वी के पार्टी आशाराम बापू की रिहाई के लिए उठायेगी आवाज


तेजीबाजार (जौनपुर)। स्थानीय गौराखुर्द निवासी समाज विकास क्रांति पार्टी के प्रदेश महासचिव (महाराष्ट्र) प्रमोद सिंह ने पार्टी प्रमुख अशोक सिंह से उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेट कर क्षेत्र के विकास हेतु विस्तृत चर्चा की, क्षेत्र की समस्याओं के निवारण हेतु अपनी बात रखी। इस संबंध में प्रमोद सिंह से हुई वार्तालाप के दौरान इन्होने कहा कि हमारी पार्टी उत्तर भारतीयों के हर सुख दुख में हमेशा उनके साथ है, आज हम लोग अपने अध्यक्ष से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की और इसी दौरान हम लोगों ने पार्टी अध्यक्ष से संत आशाराम बापू की रिहाई हेतु गहन चर्चा भी किया, जिसमें पार्टी प्रमुख अशोक सिंह ने ऐतराज जताते हुए कडी़ प्रतिक्रिया दी, और कहा कि निर्दोष बापू जी जैसै संत शिरोमणि को अकारण ही परेशान किया जा रहा है, आज तक उन्हे अस्वस्थ होने पर भी वेल जमानत नही दिया गया है ये अत्याचार पार्टी अब नही सहेगी सडक से संसद तक चक्का जाम करेगे, जब तक पूज्य बापू जी को रिहा नही किया जाता तब तक अनवरत देशव्यापी आन्दोलन चलता रहेगा, हम हाथ पर हाथ धर कर नही बैठने वाले, संतो के सम्मान में समाज विकास क्रांति पार्टी सदैव तत्पर है इन्होने कहा कि संत समाज पर अत्याचार बन्द करो ।

इस दौरान संगठन मंत्री विनोद सिंह, कल्याण ग्रामीण विधान सभा अध्यक्ष राजकुमार, प्रभारी श्रीकान्त मिश्रा सचिव- इन्द्रजीत, विधानसभा अध्यक्ष मनोज सिंह, भोरेलाल पान्डे, प्रभारी अभिषेक सिंह ,सचिव डा0 जियालाल शास्त्री आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

हमारे  WhatsApp News ग्रुप से जुड़ें और पाएं ताज़ा ख़बरें सबसे पहले !
Join Now +