अपने मन पसंद की खबरें खोजें

जौनपुर की बेटी को मिला राष्ट्रीय मैथिली शरण गुप्त सम्मान

जौनपुर की बेटी को मिला राष्ट्रीय मैथिली शरण गुप्त सम्मान

जौनपुर। जिले की बेटी प्रख्यात साहित्यकार डॉ.नीरजा माधव को मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित अलंकरण समारोह में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रीय मैथिली शरण गुप्त सम्मान प्रदान किया। इस सम्मान के तहत उन्हें पांच लाख की राशि, सम्मान पट्टिका, शाल और श्रीफल प्रदान किया गया। ज्ञातव्य है कि यह पुरस्कार मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की ओर से दिया जाने वाला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है जो प्रति वर्ष पूरे देश में किसी एक साहित्यकार को दिया जाता है। इसके पूर्व भी डॉ. नीरजा माधव को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का साहित्य भूषण और यशपाल सम्मान, मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी सम्मान, डॉ. हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान, राष्ट्रीय साहित्य सर्जक सम्मान तथा सर्वोच्च महिला नागरिक सम्मान नारी शक्ति पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। उनके उपन्यास और कहानियां विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में पढ़ाए जाते हैं। अभी हाल में ही भारत सरकार ने डॉ. नीरजा माधव को शिक्षा मंत्रालय के लेखक सदस्य के रूप में नामित किया है। वह उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कबीर अकादमी की सदस्य भी नामित की गई हैं।


Also Read ...


    हमारे WhatsApp News ग्रुप से जुड़ें और पाएं ताज़ा ख़बरें सबसे पहले !
    Join Now +
    Advertisement Advertisement

    HomeTrendingVideosStoriesProfile