अपने मन पसंद की खबरें खोजें

Jaunpur News : जौनपुर में अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने बस परिचालक पर की फायरिंग, क्षेत्र में दहशत

Jaunpur News : जौनपुर में अज्ञात बाइक सवारों हमलावरों ने बस परिचालक पर की फायरिंग, क्षेत्र में दहशत
फ़ोटो : सांकेतिक

Jaunpur News : यूपी के जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम कुहिया में शनिवार रात्रि करीब 8:00 बजे अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने एक बस परिचालक पर फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

मिली जानकारी के अनुसार, उक्त गांव निवासी रवि कुमार यादव (40 वर्ष), पुत्र जयराम यादव, अपने घर से कुछ दूरी पर गुटखा खरीदने गया था। गुटखा खरीदकर वापस लौटते समय उसने रास्ते में कुछ लोगों को अलाव तापते और लूडो खेलते देखा और वह वहीं बैठ गया। इसी दौरान कोइरीडिहा बाजार की ओर से एक बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए और रवि पर तमंचे से फायरिंग कर दी। हमलावरों द्वारा चलाई गई गोली रवि के बाएं पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली जमीन पर चली। घटना के बाद हमलावर मलहनी बाजार की ओर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में सरायख्वाजा थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल रवि कुमार को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp चैनल से जुड़ें और पाएं ताज़ा खबरें सबसे पहले!
Join करें 👆

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now