अपने मन पसंद की खबरें खोजें

Jaunpur News: मुसहर बस्ती में जिलाधिकारी ने किया कम्बल वितरण, आवासों का किया निरीक्षण

Jaunpur Dm
जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र 

गौराबादशाहपुर (जौनपुर) : जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा तहसील सदर के उत्तरगावा मुसहर बस्ती में कंबल वितरित किया गया। कंबल वितरण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रेरणा से गरीब असहाय एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने मुसहर आवासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को फॉर्मर रजिस्ट्री कराए जाने की अपील की।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार, खंड विकास अधिकारी, मंडल अध्यक्ष धर्मापुर संतोष मौर्य, अध्यक्ष नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मापुर राधेश्याम विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

WhatsApp चैनल से जुड़ें और पाएं ताज़ा खबरें सबसे पहले!
Join करें 👆

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now