अपने मन पसंद की खबरें खोजें

Varanasi News: वाराणसी की नैना और सुमन राष्ट्रीय खेलों में दिखाएंगी दम, यूपी हैंडबॉल टीम में चयन

Varanasi News: वाराणसी की नैना और सुमन राष्ट्रीय खेलों में दिखाएंगी दम, यूपी हैंडबॉल टीम में चयन

Varanasi News: वाराणसी की धरती ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा को साबित किया है। काशी की युवा खिलाड़ी नैना यादव और सुमन यादव का चयन उत्तर प्रदेश हैंडबॉल टीम में हुआ है।

दोनों खिलाड़ी यूपी टीम से राष्ट्रीय खेल में भाग लेंगी। वाराणसी हैंडबाल संघ ने दोनों बेटियों के चयन पर खुशी जताई है। हैंडबॉल संघ के सचिव शम्स तबरेज ने दोनों खिलाड़ियों के चयन पर उन्हें बधाई देते हुए शानदार प्रदर्शन की शुभकामना दी है। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ ए.के. सिंह ने बताया कि वाराणसी के लिए गौरव की बात है की एक ही मैदान की दो बेटियां राष्ट्रीय खेल में वाराणसी का नाम ऊंचा करेंगी। उन्होंने बताया कि 36वां राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में खेला जा रहा है। 

इसमें महिला हैंडबॉल की स्पर्धा उधमसिंह नगर में सात से 11 फरवरी तक खेली जाएगी। इस खेल महाकुंभ में उत्तर प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम भी हिस्सा ले रही है। उत्तर प्रदेश की टीम में वाराणसी की नैना यादव और सुमन यादव का चयन हुआ है। नैना लेफ्ट बैक और सुमन राइट बैक पोजिशन से खेलती है। ये पहला मौका है जब वाराणसी की दो बेटियां एक साथ राष्ट्रीय खेल मे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही है। 

दोनों खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली हैं। बताते चले दोनों बेटियां परमानंदपुर के बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में डॉ आशा सिंह की देखरेख में प्रशिक्षण ले रही हैं। दोनों युवा खिलाड़ियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश की अटैक लाइन बहुत मजबूत है। हम बेहतर परिणाम देंगे। 

खास बात यह है कि चमांव वाराणसी निवासी नैना यादव ​के पिता राजगीर मिस्त्री है। नैना को पढ़ाने के साथ बड़ा खिलाड़ी बनाने के लिए रातदिन पसीना बहाते हैं। नैना कक्षा दस में पढ़ने के साथ अपने पिता के सपने को साकार करने के लिए खेल मैदान में पसीना बहा रही है। वहीं, सुमन यादव के पिता भी राजगीर मिस्त्री है। वाजिदपुर निवासी सुमन भी अपने और पिता के सपनों को मूर्त रूप देने के लिए निरंतर अभ्यास में जुटी हुई है। सुमन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अध्ययनरत है।




Also Read ...


    हमारे WhatsApp News ग्रुप से जुड़ें और पाएं ताज़ा ख़बरें सबसे पहले !
    Join Now +
    Advertisement Advertisement

    HomeTrendingVideosStoriesProfile