अपने मन पसंद की खबरें खोजें

Jaunpur Accident: सड़क हादसे में घायल भांजे ने भी तोड़ा दम, मामा की पहले हो चुकी है मौत

Jaunpur Accident: Speeding Pickup Hits Bike, मामा and Nephew Die

Jaunpur News: जौनपुर जिले के खेतासराय क्षेत्र में जमदहा ईदगाह के पास हुए सड़क हादसे में घायल भांजे ने भी बुधवार को दम तोड़ दिया, जबकि मामा की मौत एक दिन पहले ही हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सूघरपुर निवासी 23 वर्षीय गुलशन बिंद पुत्र जोखन खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा गांव में अपनी बहन के घर एक कार्यक्रम में आया हुआ था।रात्रि करीब 10 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 12 वर्षीय अपने भांजे सत्यम बिंद पुत्र सुभाष के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहा था। इस दौरान खेतासराय दीदारगंज मार्ग पर जमदहा ईदगाह मोड़ के पास तेज गति से आ रहे पिकअप ने बाइक में  टक्कर मार दी। 

खबर लगते ही खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान गुलशन की मौत हो गई। जबकि भांजे सत्यम बिंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात को भांजे ने भी हालत बिगड़ने पर दम तोड़ दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय ने बताया कि पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।


WhatsApp चैनल से जुड़ें और पाएं ताज़ा खबरें सबसे पहले!
Join करें 👆

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now