अपने मन पसंद की खबरें खोजें

Jaunpur News: अतुल्या ने जेईई मेंस में प्राप्त किए 99.5% अंक, जिले का नाम किया रोशन

Jaunpur News: अतुल्या ने जेईई मेंस में प्राप्त किए 99.5% अंक, जिले का नाम किया रोशन

Jaunpur News: जौनपुर जिले के आलमगंज के निवासी एवं श्री नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक शैलेंद्र प्रताप सिंह की पुत्री गुंजन की पुत्री अतुल्या सिंह ने जेईई मेंस की परीक्षा में 99.5% अंक प्राप्त किया है। 

श्री नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज आलमगंज के प्रबंधक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मेरी पुत्री गुंजन सिंह की शादी सुल्तानपुर जिले के उतुरी गांव निवासी सर्वेंद्र सिंह के साथ हुई है। उन्होंने कहा कि गुंजन सिंह की पुत्री अतुल्या सिंह ने इस वर्ष की जेईई मेंस की परीक्षा में 99.5% अंक प्राप्त किया है। जौनपुर जिले की नातिन अतुल्या ने सुल्तानपुर जिले के साथ ही अपने नाना के जिले जौनपुर का भी नाम रोशन किया है। उसकी सफलता पर शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

WhatsApp चैनल से जुड़ें और पाएं ताज़ा खबरें सबसे पहले!
Join करें 👆

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now