Type Here to Get Search Results !

युवा उद्योगपति दुर्गेश सिंह का निधन उद्योग व्यापार जगत की अपूर्णीय क्षति - इंदु सिंह

युवा उद्योगपति दुर्गेश सिंह का निधन उद्योग व्यापार जगत की अपूर्णीय क्षति: -इंदु सिंह

ज़िला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जाता शोक

फाइल फोटो: दुर्गेश सिंह
.    
हुबलाल यादव (जौनपुर): पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के छोटे सुपुत्र एवं शाहगंज के विधायक रमेश सिंह के अनुज युवा उद्योगपति दुर्गेश सिंह के हृदयगति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो जाना अत्यंत दुखद है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार वालों को सहनशीलता प्रदान करें। उक्त बातें उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने अपना गहरा शोक व्यक्त करते हुए कही है। जिलाध्यक्ष इंदु सिंह ने कहा कि दुर्गेश सिंह जी का निधन जौनपुर से लेकर मुंबई उद्योग व्यापार जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने कहा कि दुख की इस घड़ी में व्यापार मंडल जौनपुर शोक संतप्त परिवार के साथ है।

प्रेस के माध्यम से शोक व्यक्त करने वालों में ज़िला कोषाध्यक्ष उमेशचंद गुप्त, नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू, नगर कोषाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार साहू, महामंत्री आलोक रंजन सिन्हा आदि ने दुर्गेश सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस आशय की जानकारी ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने दी है।

WhatsApp चैनल से जुड़ें और पाएं ताज़ा खबरें सबसे पहले!
Join करें
HomeTrendingVideosStoriesJoin Now