Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: सपा सांसद के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुतला फूंककर जताया विरोध

jaunpur-bjp-workers-protest-burn-effigy-of-sp-leader
सपा सांसद के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

जौनपुर: जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर में सोमवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक पुतला जलाकर नारेबाजी की।

भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट होकर जमालापुर-बाबतपुर तिराहे तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। वहां पर उन्होंने सपा सांसद के विरोध में जमकर नारे लगाए और उनके प्रतीकात्मक पुतले को आग के हवाले कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जलते पुतले की जूते-चप्पलों से पिटाई कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

महापुरुषों का अपमान सहन नहीं – भाजपा

प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि राणा सांगा देश के लिए महापुरुषों में एक थे। उनका अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने यह मांग की कि सांसद रामजीलाल सुमन को सदन से बर्खास्त किया जाए।

सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

इस विरोध प्रदर्शन में नीरज सिंह, धीरज सिंह, शीतला मौर्य, माधव मोदनवाल, आनंद तिवारी, बारिक यादव समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी नाराजगी जाहिर की और सपा सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

Sports News »


WhatsApp चैनल से जुड़ें और पाएं ताज़ा खबरें सबसे पहले!
Join करें 👆

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now