सुशील ने अपनी सफलता का श्रेय अपने चाचा राय साहब यादव (अध्यक्ष, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, मड़ियाहूं), राजमन यादव (प्रधान, देवापार), रामआसरे यादव (भट्ठा संचालक), तथा अपने भाइयों राज बहादुर यादव (सहायक अध्यापक) और अरूण यादव को दिया।
उन्होंने बताया कि उनकी माता शांति देवी, भाभी कंचन देवी (अध्यापिका), बहन सोनी यादव (अध्यापिका), और परिवार के अन्य सदस्यों का इस उपलब्धि में विशेष सहयोग रहा।
इस बड़ी सफलता पर परिवार सहित अन्य लोगों ने सुशील कुमार यादव को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में राम आसरे यादव (मंडल महामंत्री, उत्तर प्रदेश पंचायती राज स. कर्मचारी संघ), सत्य प्रकाश मिश्र, रामप्रकाश यादव, ध्रुव राज यादव, अरविंद कुमार पटेल, सुरेश सोनकर, कृष्ण कुमार गुप्ता, भरत सिंह, चंद्र शेखर, सुनील कुमार उपाध्याय, उमेश कुमार मौर्य, संतोष यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।