गौरव यादव का सफर
गौरव यादव जौनपुर जिले के नौपेड़वा बेलापार गाँव के मूल निवासी हैं। उनके पिता सेवानिवृत्त कर्नल भगवती प्रसाद यादव हैं, जो वर्तमान में लखनऊ में रहते हैं। पंजाब कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अफसर गौरव यादव ने कानपुर, लखनऊ और दिल्ली से पढ़ाई पूरी की है, और पुलिस सेवा में अपने दमदार नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं।वह पंजाब के डीजीपी भी रह चुके हैं और वर्तमान में पंजाब पुलिस के मॉडर्नाइजेशन विंग का कार्यभार संभाल रहे हैं।
परिवार और गाँव में खुशी
गौरव यादव के चाचा आदित्य नारायण यादव ने बताया कि पूरा परिवार और गाँव उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। गौरव के ससुर पीसी डोगरा भी पंजाब के पूर्व डीजीपी रह चुके हैं। गौरव को एक सख्त प्रशासक माना जाता है, जिसके चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के साथ ही जौनपुर का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
इसे भी पढ़ें: Jaunpur News: फतेहगंज में निजी कार्यक्रम में शामिल हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा पर जमकर साधा निशाना