जौनपुर। जिले में पत्रकार कल्याण समिति द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार भवन में दुनियां में जनपद का नाम रौशन करने वाले इण्डिया दिव्यांग क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व मुख्य चयनकर्ता आशीष श्रीवास्तव का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्याम सिंह रहे। अध्यक्षता बरिष्ठ पत्रकार विजय प्रकाश मिश्र ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष डा. अजय सिंह, महिला आयोग की सदस्य गीता विन्द, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, राज्यकर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव और भाजपा नेता नीरज सिंह रहे।
इसे भी पढ़ें: जौनपुर में दो थानाध्यक्षों का तबादला, जानें किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी
इस मौके पर श्याम सिंह यादव ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं होती है इसे सच साबित कर दिखाया है अपने जिले का लाल आशीष ने। इस होनहार बेटे ने अपनी प्रतिभा की बदौलत जिले का नाम देश ही नहीं बल्की दुनियां में रौशन किया है। मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष डा. अजय सिंह ने कहा कि मेरे पढ़ाये हुए विद्यार्थी व टीडीपीजी कालेज के हजारों छात्र देश दुनियां में अगल-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे है। महिला आयोग की सदस्य गीता विन्द ने कहा कि आशीष श्रीवास्तव जैसे कर्मठ युवाओं ने भारत का नाम पूरी दुनियां फैलाया है। इससे पूर्व वरिष्ठ पत्रकार विजय प्रकाश मिश्रा, संजय अस्थाना, रोहित सिंह, शशिराज सिन्हा, रामजी जायसवाल, प्रो० आशराम यादव ने सभा को सम्बोधित किया। विनय कुमार सिंह पूर्व सभासद भूपेंद्र सिंह राजू सभासद संजीव कुमार विकास शुक्ला ने किया। इस कार्यक्रम आयोजन व संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह ने किया।