Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: भारतीय क्रिकेटर रिंकू व सांसद प्रिया के सगाई की डेट आई सामने, जानिये कब होगी शादी

जौनपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह व जनपद के मछलीशहर से सपा सांसद व पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी प्रिया सरोज की सगाई व शादी की तारीख लगभग तय हो गई है। परिजन सगाई व शादी की तैयारी में जुट गये हैं। सूत्रों के अनुसार रिंकू सिंह एवं सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी नवम्बर में होगी और सगाई जून में होने जा रही है।

Jaunpur News

बल्लेबाज रिंकू सिंह के परिवार के करीबी अर्जुन सिंह के अनुसार पंडितों ने 2, 4, 5, 7 और 8 जून को सगाई के लिये शुभ मुहूर्त बताया है। जिनमें से एक डेट को दोनों परिवार के द्वारा फाइनल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सगाई का आयोजन लखनऊ के एक खास वेन्यू पर किया जायेगा।

अर्जुन सिंह के अनुसार रिंकू सिंह व प्रिया सरोज की अभी व्यस्तता है। रिंकू सिंह आईपीएल-2025 में व्यस्त हैं वहीं प्रिया संसद सत्र के चलते अभी व्यस्त हैं। व्यस्तता समाप्त होने के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। प्रिया व रिंकू ​की शादी नवम्बर में दिल्ली में होगी।


WhatsApp चैनल से जुड़ें और पाएं ताज़ा खबरें सबसे पहले!
Join करें
HomeTrendingVideosStoriesJoin Now